FOUNDER'S DESK
सुरेन्द्र प्रसाद नौटियाल (Surendra Prasad Nautiyal)
अध्यक्ष — जनकल्याण सामाजिक समिति पाबौ पौड़ी गढ़वाल
नमस्कार एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं, जनकल्याण सामाजिक समिति, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष के रूप में आप सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। हमारी समिति डॉ. शिवानंद नौटियाल की पुण्य स्मृति को समर्पित है तथा पंजीकरण संख्या UK0610872024013512 के अंतर्गत उत्तराखण्ड के पाबौ, पौड़ी गढ़वाल से संचालित हो रही है।
समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। हम पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सम्मान पहुंचाना ही सच्ची सेवा है।
संस्थापक श्री सुरेन्द्र नौटियाल जी के नेतृत्व में हमारी पूरी टीम समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य कर रही है। हम सभी सामाजिक सहयोगियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से आग्रह करते हैं कि इस जनहितकारी अभियान से जुड़ें और समाज निर्माण में अपना योगदान दें।
हमारे कार्यों एवं योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए jankalyanngo.org पर अवश्य पधारें।
जय गढ़वाल! जय उत्तराखण्ड!
Menu